मेघा पाटकर को पुलिस ने अनशनस्थल से हिरासत लिया
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटकर को पुलिस ने अनशनस्थल से अपनी हिरासत में ले लिया है।उन्हें पुलिस प्रशासन कहां ले गया है।इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है। आंदोलन के 12 वें दिन जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें कलेक्टर और एसपी सहित भारी पुलिस बल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे।
पुलिस आंदोलन स्थल से मेघा पाटकर को उठाकर एम्बुलेंस में अपने साथ ले जाने लगे। जिससे आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए मेघा पाटकर को ले जाने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। जिससे भगदड़ मच गई । लाठीचार्ज में 8 से 10 आंदोलनकारियों के घायल होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
आंदोलन स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां पर पुलिस ने महिलाओं और आंदोलनकारी पुरुषों पर लाठी चार्ज किया जिससे आंदोलनकारियों में काफी नाराजगी फैल गई। जिला प्रशासन ने आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाकर आंदोलन स्थल पर लगा दिया है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदोलन के 12 वें दिन अनशनकारी मेघा पाटकर का स्वास्थ्य काफी गिर गया था।जिसके कारण जिला प्रशासन को उनको अपनी हिरासत में लेना पड़ा।अनशन स्थल पर भारी मात्रा में आंदोलनकारियों का जमावड़ा है। पुलिस बल भी यहां बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है।इन पंक्तियों के लिखे जाने तक लाठीचार्ज में 8 से 10 लोगों के घायल होने के समाचार मिले हैं। जिला प्रशासन मीडिया के किसी भी प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दे रहा है। जिसके कारण आंदोलनकारी काफी गुस्से में है।

No comments:
Write comments