Monday, 17 July 2017

बरौआ बायपास दुर्घटना के प्रभावितों को हरसंभव मदद की जायेगी-मुख्यमंत्री

बरौआ बायपास दुर्घटना के प्रभावितों को हरसंभव मदद की जायेगी-मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों मुरैना जिले के बरौआ बायपास के पास हुई ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की टक्कर में मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता की जायेगी। इस दुर्घटना में अलाहपुर और विषमपुरा के सात लोगों की मृत्यु हो गयी थी और बारह लोग घायल हो गये थे।

मुख्यमंत्री  चौहान से आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार में केवल दो बेटियाँ बची हैं, उनकी नि:शुल्क शिक्षा और देखरेख की व्यवस्था की जायेगी। मृतकों के परिजनों के लिये रोजगार की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होंने राहत राशि तत्काल देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य मंत्री  रूस्तम सिंह और विधायकगण उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +