Monday, 17 July 2017

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्व. श्री शीतला सहाय और स्व. श्री के.एन. प्रधान को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्व. श्री शीतला सहाय और स्व. श्री के.एन. प्रधान को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज बाणगंगा रोड स्थित के.एन. प्रधान तिराहे पहुँचकर पूर्व मंत्री  शीतला सहाय और पूर्व मंत्री  के.एन. प्रधान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने  के.एन. प्रधान की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और स्वर्गीय  सहाय के चित्र पर मार्ल्यापण किया। आज स्वर्गीय  सहाय और स्वर्गीय  प्रधान की पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर स्व.  के.एन. प्रधान की पत्नी मती गायत्री प्रधान, परिजन, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +