मुख्यमंत्री चौहान ने कोविंद को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने अपने बधाई संदेश ने कहा कि रामनाथ कोविंद मौलिक चिंतक, विधि मर्मज्ञ और विद्वान हैं। कोविंद ने सार्वजनिक जीवन मे नैतिकता के उच्च मानदंड स्थापित किये हैं। इनका पूरा जीवन देश, समाज और गरीबों की सेवा में बीता है। कोविंद के राष्ट्रपति बनने से देश का विश्व में सम्मान बढ़ेगा। वे राष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ायेंगे और देश की बेहतर सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि कोविन्द के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने से भारतीय लोकतंत्र की मान्य परम्पराएं और अधिक समृद्ध होंगी।

No comments:
Write comments