Friday, 5 May 2017

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री ने किया 'समृद्धि' परियोजना का शुभारंभ

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा महिला-बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि परिवर्तन की प्रेरणा सबसे पहले अपने अंदर से ही मिलती है। श्रीमती यादव छतरपुर में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष तथा एसबीआई की संयुक्त पहल पर शुरू की गयी 'समृद्धि' परियोजना का शुभारंभ कर रही थीं।
राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि 'समृद्धि' परियोजना 10-19 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के लिये उनके स्वास्थ्य एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये डिजाइन किया गया है। विश्व के 12 देश की किशोरियों के लिये संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की पहल पर शुरू की गयी इस योजना के पहले चरण में मध्यप्रदेश के छतरपुर के बिजावर और बड़ा मलहरा विकासखण्ड के करीब 150 गाँव की 3500 से अधिक किशोरियों को लाभ मिलेगा। अगले चरण में राज्य के अन्य जिलों में इस परियोजना को लागू किया जायेगा।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कंट्री हेड श्री डिएगो पेलेशिओस ने कहा कि समृद्धि परियोजना राजस्थान और उड़ीसा में सफलता से चल रही है। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में भी इस योजना को लागू कर किशोरियों के अधिकारों और जिम्मेदारी के साथ अपने भविष्य का चुनाव करने में सक्षम बनायेगी। इस अवसर पर एसबीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री आर. नरोत्तम रेड्डी तथा आयुक्त सागर संभाग डॉ. मनोहर अगनानी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +