मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पिछले वर्षों में हाउसिंग सोसायटी द्वारा अपने रिकार्ड के ऑडिट कराने में काफी प्रगति दर्ज हुई है। इसके बावजूद ऐसी सोसायटी जो ऐनकेन तरीके से ऑडिट को टालना चाहती है उनको भी ऑडिट समय पर कराना होगा। इसके लिए सख्त कानूनी प्रावधान करेंगें। जरूरी हुआ तो को-आपरेटिव सोसायटी एक्ट में संशोधन करेंगे। सोसायटी संचालक रिकार्ड की गड़बड़ी को छुपा नहीं पायेंगे। आडिट सभी हाउसिंग सोसायटियों को समय पर कराना जरूरी होगा।
मंत्री श्री सारंग ने अपेक्स बैंक कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की टेबिल पर पहुँच कर उनसे सीधे चर्चा कर बैंक की कार्य-संस्कृति को देखा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अचानक, औचक निरीक्षण में उन्हें कार्यालय में साफ-सफाई, कर्मचारी-अधिकारी की मेज पर करीने से रखी फाइलें, पेपर आदि को रखा देख अच्छा लग रहा है। उन्होंने कार्मिक शाखा के सेक्शन ऑफीसर की अलमारी को खुलवाकर उसमें रखी फाईल और दस्तावेज देखे। मंत्री श्री सारंग ने फाइल ट्रेकिंग सिस्टम के फोल्डर को स्वयं देखा। फाइलों के समय पर मूवमेन्ट होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मंत्री श्री सारंग ने अलमारियों के अस्थायी पार्टीशन कर कार्यालय हाल में बनाये केबिन की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री सारंग ने साफ-सफाई, कर्मचारी-अधिकारियों की मौजूदगी और स्मूथ वर्किंग को अनुकूल वर्क कल्चर का अनुसरण बताया।

No comments:
Write comments