Tuesday, 2 May 2017

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया पत्रकारिता पर पुस्तक का विमोचन


जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज निवास पर श्री निलय श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ''हिन्दी पत्रकारिता पर समग्र चिंतन'' का विमोचन किया। पुस्तक में पिछले आठ दशक के दौरान मध्यप्रदेश की हिन्दी पत्रकारिता पर केन्द्रित सामग्री का सचित्र विवरण है। इस अवसर पर श्री लोकेन्द्र पाराशर भी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +