Tuesday, 2 May 2017

जोशना स्कवॉश एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

 जोशना स्कवॉश एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
 


जोशना चिनप्पा भारत की सर्वाधिक रैंकिंग वाली स्क्वॉश खिलाड़ी हैं. जोशना ने रविवार को एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया.
जोशना स्कवॉश एकल मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. जोशना की इस जीत से राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत की दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है. जोशना चिनप्पा अपने अच्छे खेल की वजह से पहले भी नाम कमा चुकी हैं.

    जोशना ने रविवार को दीपिका पल्लिकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप जीती. तीन साल पहले दीपिका-जोशना की ही जोड़ी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता था.

जोशना ने जीत के बाद कहा, ''ये जीत मेरे करियर के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है. दीपिका के साथ कॉमनवेल्थ डबल्स में गोल्ड जीतना हमारे लिए बड़ी बात थी. लेकिन अब घरेलू मैदान पर ये खिताब जीतना खास है.'

    जोशना के कोच हैं पूर्व स्कवॉश खिलाड़ी ऋत्विक भट्टाचार्य. ऋत्विक एक वक्त में भारत की ओर से सबसे ऊंची रैंक हासिल करने वाले स्कवॉश खिलाड़ी थे.
    साल 2000 में 14 बरस की उम्र में जोशना ने पहली नेशनल स्कवॉश चैंपियनशिप अपने नाम की थी.

    इस साल जोशना करीब 6 टूर्नामेंट खेल चुकी हैं. एशियन चैंपियनशिप जीतने से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में जोशना क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाईं थीं.

    जोशना ने 2003 में प्रोफेशनल स्कॉवश एसोसिएशन को जॉइन किया था.

    साल 2012 से 2015 तक लगातार चार साल जोशना ने नेशनल स्कवॉश चैंपियनशिप अपने नाम की. साल 2016 की चैंपियनशिप में दीपिका ने जोशना को हराया था.

    इस वक्त जोशना की वर्ल्ड रैंकिंग 14 है. जोशना की अब तक की सर्वेश्रेष्ठ वर्ल्डरैंकिंग 10 थी, ये साल था 2016.

    साल 2005 में जोशना पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ब्रिटिश जूनियर ओपन ख़िताब अपने नाम किया.
    30 साल की जोशना चेन्नई में रहती हैं और पेट्स की शौकीन

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +