Wednesday, 10 May 2017

2 जुलाई को वृक्षारोपण महा-अभियान में रोपे जायेंगे करोड़ों पौधे-मुख्यमंत्री चौहान

2 जुलाई को वृक्षारोपण महा-अभियान में रोपे जायेंगे करोड़ों पौधे-मुख्यमंत्री चौहान
 

नर्मदा नदी को सदानीरा रखने के लिये कानूनी प्रावधान की व्यवस्था की जा रही है। नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक में सभी प्रकार के उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। युकेलिप्टस के पेड़ों के स्थान पर बरगद, पीपल, साल, नीम जैसे पौधे लगाये जायेंगे, जो वर्षा ऋतु में अधिक जल अवशोषित कर सकें और वर्षा के बाद धीरे-धीरे उसे नदी में छोड़े। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यह बात अनूपपुर जिले के ग्राम खेतगाँव में 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के जन-संवाद में कही। जन-संवाद में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश के वन मंत्री श्री गौरी शंकर शेजवार, फिल्म अभिनेत्री सुश्री पद्मिनी कोल्हापुरे, प्रख्यात नृत्यांगना सुश्री सोनल मान सिंह, फिल्म अभिनेता श्री रजा मुराद, फैजाबाद की कलाकार सुश्री वंदना मिश्रा, मुम्बई के सामाजिक कार्यकर्ता श्री वीरेन्द्र याग्निक, प्रख्यात रामकथा वाचक सुश्री मंदाकिनी दीदी, साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती, बीकानेर के संत स्वामी सोमगिरी, विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +