Wednesday, 3 May 2017

100 करोड़ की लागत से बनेगी काटजू हॉस्पिटल की नयी बिल्डिंग

काटजू हॉस्पिटल की नयी बिल्डिंग उसी स्थान पर बनेगी। हॉस्पिटल की पाँच मंजिला इमारत के लिये 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमें मरीजों के लिये 100 बेड की व्यवस्था होगी। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिये।

नगर निगम कमिश्नर श्रीमती छवि भारद्वाज ने बताया कि स्मार्ट सिटी में हॉस्पिटल के लिये जमीन आरक्षित की गयी है। बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ श्रीमती पल्लवी जैन गोयल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री बी. किरण गोपाल उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +