Wednesday, 3 May 2017

राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने बाँटे 17 हितग्राही को अधिकार-पत्र

एक-एक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकार-पत्र दिये जायेंगे। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात वार्ड-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को अधिकार-पत्र वितरण करते हुए कही। श्री गुप्ता ने 1700 हितग्राही को अधिकार-पत्र वितरित किये।
श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिये सतत कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 37 लाख कन्याओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि कोई भी व्यक्ति झुग्गी में नहीं रहे। श्री गुप्ता ने कहा कि युवाओं द्वारा स्व-रोजगार के लिये बैंक से लिये जाने वाले लोन की गारंटी सरकार दे रही है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +