चंबल के पुरातत्व स्थल पर्यटन मानचित्र पर लाये जायेंगे- अरविंद सिंह भदौरिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदेश के चंबल अंचल का पुरातत्व वैभव पर्यटन मानचित्र पर लाया जायेगा। इसके लिए मुरैना से ओरछा तक हेरिटेज सर्किट बनाने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हेरिटेज सर्किट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए 99 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत की गई है। श्री अरविंद भदौरिया ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि चंबल गोल्डन टेªगुलर के निर्माण पर खर्च की जायेगी। इसका केंद्र ग्वालियर होगा। उन्होंने कहा कि चंबल अंचल की पुरासंपदा को पर्यटकों के लिये प्रदर्शित करने हेतु 5 करोड़ रू. की लागत से राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही शहीद पार्क निर्माण की योजना है। मुरैना जिला मुख्यालय पर शहीद पार्क पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।
No comments:
Write comments