मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर लगातार प्रयासरत: राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज राजस्थान के पाली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सेना के जवानों के शौर्य पर देशवासियों को भरोसा होना चाहिए। महाराणा प्रताप की जंयती पर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा, 'राजस्थान के इस सपूत के बारे में इतिहासकारों से भूल हुई है। यह ऐसी भूल है, जिसे सुधारा जाना चाहिए। ऐसा क्या था कि इतिहासकारों को अकबर तो महान दिखा, लेकिन महाराणा प्रताप को उस कैटेगरी में नहीं रखा। इतिहासकारों ने इस मामले में सही आकलन नहीं किया।'
उन्होंने कहा, 'आपके मान-सम्मान, स्वाभिमान पर ये सरकार कभी चोट नहीं आने देगी। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा, भारत अब ताकतवर भारत बन गया है।' राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर लगातार प्रयासरत है। 2022 तक बिना छत के कोई नहीं रह सकेगा।
No comments:
Write comments