Saturday, 22 April 2017

योगी ने दिये प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

योगी ने दिये प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण को जन स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं. प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा. योगी ने पर्यावरण विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान गुरुवार रात कहा, ‘पर्यावरण में होने वाले बदलावों से हम सभी प्रभावित होते हैं. स्वस्थ समाज के लिए संतुलित पर्यावरण अत्यन्त आवश्यक है. पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी है. ऐसे में यह आवश्यक है कि हम हर तरह के प्रदूषण पर लगाम लगाएं.'

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +