Saturday, 22 April 2017

बिना दौड़े सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

बिना दौड़े सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
 
केकेआर की ओर से स्ट्राइक लेने वाले नरेन ने महज 17 गेंद पर 42 रन की धमाकेदार पारी खेली और इस पारी के साथ उनके नाम आईपीएल का एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया. नरेन ने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया. यानी उनके बल्ले से कुल 10 स्कोरिंग शॉट निकले जिसपर उन्होंने रन बनाए. इन 42 रनों के साथ नरेन आईपीएल में बिना रन दौड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये खास रिकॉर्ड मुंबई इंडियन्स से खेलने वाले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था जिन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 36 रन बनाए थे. जयसूर्या ने अपनी पारी में 6 चौका और दो छक्का लगाया था.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +