Sunday, 2 April 2017

दो महीने में तीन बाघ एक तेंदुआ की मौत

दो महीने में तीन बाघ एक तेंदुआ की मौत

 

होशंगाबाद| (राजेन्द्र मालवीय) बुदनी और मिडघाट के बीच शुक्रवार शनिवार की रात को फिर ट्रेन की चपेट में आने से  एक बाघ की मौत हो गई है। घटना की जानकारी रेलवे के कर्मचारियों ने वन विभाग को दी है। वन विभाग का अमला  घटना स्थल के।लिए रवाना हो गया है। 
जानकारी के अनुसार बुदनी और मिडघाट पर डाउन ट्रेक पर पोल क्रमांक 175/8 के पास रात में बाघ ट्रेन की चपेट में आया था। घायल बाघ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। 
 दो महीने में तीन बाघो एक तेंदुआ की मौत 
 मिडघाट रेल सेक्शन में पिछले दो महीनो में तीन बाघ की मौत हो गई है। दो बाघ ट्रेन की टक्कर से मर गए  है | वहीं एक बाघ ट्रेक के पास पानी के झोरे के पास मृत मिला था। यही एक तेंदुआ की मौत भी ट्रेन से टकराने से हो चुकी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +