घात लगाकर किया नक्सलियों ने हमला, सीआरपीएफ के 26 जवान शहीद

नई दिल्ली, एएनआई। छत्तीसगढ़ के सुकमा में चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में नक्सलियों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के 26 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में अर्धसैनिक बलों के सात जवान घायल हैं जिनमें से चार की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पीएम ने सुकमा हमले पर कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
उधर, सुकमा में नक्सली हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गृहमंत्री ने कहा कि इस विषय पर उन्होंने गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर से बात की। उन्होंने कहा कि हमारी श्रद्धांजलि इस हमले में शहीद हुए जवानों को है जबकि उनके परिवारों को लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर गृह राज्यमंत्री हंसराज अहील से बात की है। वे स्थिति की जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे हैं।
नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शेर मोहम्मद ने कहा कि नक्सलियों की तादाद करीब 300 के आसपास थी जबकि हमारी संख्या 150 थी। मैने तीन चार नक्सलियों की छाती में गोली मारी।
शेर मोहम्मद ने बताया कि सबसे पहले नक्सलियों ने गांववालों को हमारे पास भेजा ताकि हमारी लोकेशन का वो पता लगा सके। उसके बाद तीन की तादाद में नक्सलियों ने आकर अचानक धावा बोल दिया।
यह भी पढ़ें: हाल के सालों में नक्सलियों ने किए ये बड़े हमले, कई जवानों ने गंवाई जान
ख़बरों के मुताबिक, सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह भी इस मुठभेड़ में बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। घायल जवानों के घटनास्थल से हैलीकॉप्टर के जरिए जगदलपुर और रायपुर लाया गया है। जबकि, दूसरी तरफ मौका ए वारदात पर सीआरपीएफ की कोबरा टीम भेजकर वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
घटना में बुरी तरह से घायल जवानों के नाम
1- एएसआई आपी हेम्ब्राम
2- हेड कांस्टेबल राम मेह
3- सीटी स्वरूप कुमार
4- सीटी मोहिंदर सिंह
5- सीटी जितेन्द्र कुमार
6- सीटी शेर मोहम्मद
7- सीटी लातू ओरांव
इसी इलाके में अगस्त 2010 में 76 जवान शहीद हुए थे। इस घटना के बाद सीएम रमन सिंह ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर रायपुर जा रहे हैं। उन्होंने इस घटना के बाद आपात बैठक बुलाई है।

No comments:
Write comments