Sunday, 23 April 2017

रवीना टंडन ने 'मातृ' फिल्म में कमबैक किया

रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'मातृ' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। अब देखना होगा आगे फिल्म किस तरह लोगों के दिल और दिमाग पर छाती है।


मुंबई। रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'मातृ' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स अॉफिस पर इस फिल्म की अच्छी एंट्री हुई है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 40 लाख का कलेक्शन हासिल किया।

फिल्म 'मातृ' 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई। पहले ही दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रवीना टंडन की इस फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने 40 लाख रूपए की कमाई की। फिल्म 'मातृ' की कहानी रेप केस को लेकर है जिसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है। एक मां के बदले की कहानी है जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है। रवीना टंडन इसमें मुख्य किरदार में हैं।

आपको बता दें कि, कहानी माइकल पेलिको ने की है और डायरेक्ट अस्तर सईद ने किया है। रवीना टंडन ने 'मातृ' फिल्म में कमबैक किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +