Sunday, 23 April 2017

एमएस धौनी के बल्ले से पुणे ने हैदराबाद की टीम को हराया

एमएस धौनी के बल्ले से पुणे ने हैदराबाद की टीम को हराया 



एमएस धौनी को जब से पुणे की कप्तानी से हटाया गया और उसके बाद उनका खराब फॉर्म आलोचकों के लिए बोलने का शानदार जरिया बन गया था। बस इंतजार था इस धुरंधर के लय में लौटने का और शनिवार शाम उन्होंने करारा जवाब देते हुए एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों माना जाता है।



पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने इस मैच में 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। हैदराबाद की टीम लय में है इसलिए ये लक्ष्य काफी मुश्किल नजर आ रहा था। जवाब देने उतरी पुणे की टीम 98 रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा चुकी थी और अब सारी उम्मीद आइपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स और पूर्व कप्तान धौनी से थी। इसी बीच 121 के कुल स्कोर पर स्टोक्स भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। धौनी ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया था और अब अंतिम तीन ओवरों में पुणे को 47 रनों की जरूरत थी।



तीन ओवरों में 47 रन चाहिए थे। पारी का 18वां ओवर मोहम्मद सिराज ने किया जिस पर धौनी ने एक चौका और एक छक्का जड़ा जबकि मनोज तिवारी ने भी एक चौका जड़ा। इसके अलावा तीन सिंगल्स के दम पर इस ओवर में 17 रन आए।

इसके बाद 19वें ओवर में गेंद हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हाथों में थी जिसकी धुनाई इस आइपीएल में अब तक कोई नहीं कर पा रहा है। पहली गेंद वाइड गई जबकि धौनी ने अगली दो गेंदों पर चौके जड़ दिए और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। फिर दो गेंदों पर सिंगल और अंतिम गेंद पर दो रन लेकर स्कोर 166 रन तक जा पहुंचा। इस ओवर में 19 रन आए। यानी अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +