समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाना यह हमारी जिम्मेदारी, आपका सहयोग हमारी ताकत - श्री रामेश्वर शर्मा
कजलीखेड़ा (#kolar_road)में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंगल भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए हुजूर क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाना यह किसी भी जन प्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है, परन्तु आप लोगों द्वारा जो सहयोग हमें प्राप्त होता है उससे हमें और अच्छा करने की ऊर्जा मिलती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चैहान के नेतृत्व में भारत देश एवं मध्यप्रदेश विकास के रथ पर सवार है। हर गरीब के पास उसका खुद का पक्का मकान हो, किसी की गरीब की बेटी विवाह से वंचित न रहे है, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, घर में गैस रसोई यहाँ तक की बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन कराने वाली भाजपा सरकार ने आम नागरिकों के दिल में जगह बनाई है। श्री शर्मा ने कहा की पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के पद चिन्हों एवं उनके विचारों का अनुसरण करते हुए हमारी सरकारें जनकल्याण के कार्य कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि यहाँ के नागरिकों हेतु सामाजिक गतिविधियों में होने वाली परेशानी के दृष्टिगत यहाँ मंगल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे ।

No comments:
Write comments