Wednesday, 26 April 2017

मुख्यमंत्री जी, क्या सर्वशक्तिमान जुलानिया, राज्यपाल कोहली से भी महान हैं :कांग्रेस

मुख्यमंत्री जी, क्या सर्वशक्तिमान जुलानिया, राज्यपाल कोहली से भी महान हैं  :कांग्रेस

 

भोपाल, 26 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान से जानना चाहा है कि आखिरकार क्या कारण है कि एसीएस  राधेश्याम जुलानिया राज्य मंत्रिपरिषद के दो कद्दावर कहे जाने वाले मंत्रियों की मौजूदगी में आंदोलित पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सीधी चुनौती दे रहे हैं कि ‘‘हिम्मत है, तो मुझे हटवा दें’’ क्या एक सरकारी मुलाजिम दो मंत्रियांे के सामने इस तरह की अहंकारी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है, क्या यह कृत्य एक निर्वाचित राज्य सरकार को चुनौती नहीं है, यदि है तो उन्हें किसका संरक्षण है, क्या कोई सरकारी मुलाजिम प्रदेश के राजनैतिक इतिहास में मुख्यमंत्री के रूप में स्व. प्रकाशचंद सेठी, स्व. अर्जुनसिंह, स्व. वीरेन्द्रकुमार सखलेचा और स्व. सुन्दरलाल पटवा के सामने इतनी हिमाकत कर सकता था? आपके मुख्यमंत्रित्व काल में यदि यह सब अशोभनीय स्थितियां दिखाई दे रही है तो ऐसे कतिपय मुलाजिमों के साथ मुख्यमंत्री जी की क्या और कैसी सांठगांठ है, ये सार्वजानिक होना चाहिए? क्या सवैंधानिक अधिकारों को लेकर जुलानिया, राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली से भी ज्यादा शक्तिमान और महान होने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं?
मिश्रा ने यह भी कहा कि वह कौन सा कारण है कि जुलानिया के साथ कोई भी कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी काम करना नहीं चाहता है, इतना खौफ तो ‘‘ओसामाबिन लादेन’’ का भी नहीं था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +