धवन, वार्नर व विलियमसन के अर्धशतक से सनराइजर्स के 207 रन
शिखर धवन, वार्नर व विलियमसन के अर्थशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया. गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में खराब फार्म से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरी है. हैदराबाद का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. डेविड वार्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम ने आठ में से चार मैच जीते हैं और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से वर्षाबाधित मैच में अंक बांटे. हैदराबाद नौ अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि पंजाब ने सात मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की.
पंजाब के क्रिकेट परिचालन प्रमुख
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि आने वाले सभी मैच टीम के लिये अहम है. पंजाब को
28 अप्रैल से नौ मई के बीच चार मैच खेलने है जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स
के खिलाफ मैच शामिल है. हैदराबाद इस सत्र में पंजाब से एक बाद अपने मैदान
पर खेला है जिसमें उसने पांच रन से जीत दर्ज की थी. मनन वोहरा ने 50 गेंद
में 95 रन की पारी खेली लेकिन पंजाब को जीत नहीं दिला सके.
उस मैच में हैदराबाद के लिये भुवनेश्वर
कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिये थे. पंजाब के लिये अच्छी
बात यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला जबर्दस्त फार्म में है और
विरोधी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ
200 के करीब रन बनाये जिसमें हाशिम अमला का शतक शामिल था.
कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने भी आक्रामक पारी
खेली थी. पंजाब ने पिछले मैच में गुजरात लायंस को 26 रन से हराया था
जिसमें अमला का प्रदर्शन शानदार रहा. हैदराबाद के लिये सलामी बल्लेबाजत
डेविड वार्नर (सात मैचों में 235 रन), शिखर धवन (सात मैचों में 282 रन) ने
अच्छी पारियां खेली हैं.
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना
पहला मैच खेलने वाले केन विलियमसन ने 51 गेंद में 89 रन बनाये थे. गेंदबाजी
में भुवनेश्वर 16 और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 10 विकेट ले चुके
हैं. पंजाब के रहने वाले युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल के लिये यहां खेलना
घर जैसा अहसास होगा क्योंकि घरेलू क्रिकेट में दोनों पंजाब के लिये खेलते
हैं .
No comments:
Write comments