जिले के बटियागढ़ और पथरिया महाविद्यालय में रविवार को स्मार्ट फोन वितर
कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के वित्त वित्त और वाणिज्यिक कर
मंत्री जयंत कुमार मलैया ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने वह सब कुछ
किया है जो बच्चों को आगे बढऩे के लिये आवश्यक है। कॉलेज के छात्रों को
स्मार्ट फोन दिये जा रहे हैं, ताकि महाविद्यालयीन छात्र
आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर तरक्की करें। स्मार्ट फोन का अपना अलग ही
महत्व है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने गणवेश, पुस्तक, साइकिल, मध्यान्ह
भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई है। वित्त मंत्री ने कहा सरकार
गरीब प्रतिभावान छात्रों को आईआईएम, आईआईटी, और मेडिकल कॉलेज जैसी महंगी
पढ़ाई के लिए व्यवस्था कर दी है, अब 85 प्रतिशत या अधिक अंक या इन
संस्थानों पर प्रवेश पर फीस का खर्चा सरकार उठायेगी। यह उन्हें ऋण के रूप
में दिया जायेगा। मलैया ने कहा कि अंग्रेजी हुकुमत और उसके बाद आई सरकारों
ने जितने स्कूल प्रदेश में खोले उससे तीन गुने स्कूल हमारी सरकार ने खोले
हैं। उन्होंने कहा सरकार इस सत्र में 500 हाई स्कूल और 250 हायर सेकेन्ड्री
स्कूल अपग्रेड कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्किल डेवलपमेंट की दिशा
में भी काम कर रही है। उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके
पूर्व विधायक लखन पटैल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह रंगों
का त्यौहार है, सबके जीवन में खुशहाली लायें। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने
छात्रों को आधुनिक युग की क्रांति से जोड़ने के लिए स्मार्ट फोन दे रही
है। प्रतिभावान छात्रों के लिए सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में
विस्तार से बताया। पटैल ने बी.काम कक्षाएं खोलने की मांग रखी साथ ही
छात्रावास संबंधी समस्या के निराकरण की बात भी कही। मंत्री मलैया ने अगले
शिक्षण सत्र से बी.कॉम विषय पर कहा कराया जायेगा। पथरिया में 269 तथा
बटियागढ़ में 156 फोन बांटे गये। इस अवसर पर पथरिया महाविद्यालय के 269 और
बटियागढ़ के 156 छात्रों को स्मार्ट फोन अतिथियों द्वारा वितरित किये गये।Sunday, 12 March 2017
प्रतिभावान छात्रों के आगे बढ़ने में आड़े नहीं आएगी धन की कमी: वित्त मंत्री

बटियागढ़ के 156 छात्रों को स्मार्ट फोन अतिथियों द्वारा वितरित किये गये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments