Sunday, 12 March 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी होली की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पर्व होली का भारतीय परम्परा में विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है।
श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्यौहार मनाया जायेगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +