चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन की
अध्यक्षता में चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग की परामर्शदात्री समिति की
बैठक हुई। बैठक में विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, सुश्री हिना लिखीराम
कांवरे और श्री इन्दर सिंह परमार शामिल हुए।
राज्य मंत्री श्री जैन
ने बताया कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग
के संयुक्त अभियान में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों के
चयनित 11 जिलों के 109 ब्लॉक के 1100 उप स्वास्थ्य केन्द्र के 3313 गाँव
में होम्योपैथी, औषधि-'मलेरिया ऑफ 200' का वितरण दो चरण में किया गया।
संबंधित जिलों से अब तक प्राप्त प्राथमिक आंकलन सूचना के आधार पर विगत वर्ष
की तुलना में मलेरिया के प्रकरणों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।

राज्य मंत्री श्री जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में विदिशा, शहडोल, रतलाम,
दतिया, खण्डवा, शिवपुरी, छिन्दवाड़ा में सात शासकीय मेडिकल कॉलेज खोले जा
रहे हैं। इससे प्रदेश में एमबीबीएस में 800 सीट की वृद्धि होगी। हमीदिया
अस्पताल, भोपाल में 2000 बिस्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण
करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में मेडिकल कॉलेज
ग्वालियर, रीवा और जबलपुर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा
रहा है। स्टेट कैन्सर इंस्टीटयूट जबलपुर एवं टर्सरी कैंसर केयर सेन्टर
ग्वालियर का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा
एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए ग्वालियर की मानसिक आरोग्य शाला
एवं इंदौर के मानसिक चिकित्सालय का उन्नयन किया जा रहा है।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती गौरी सिंह और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती गौरी सिंह और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।
No comments:
Write comments