सहकारिता एवं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र
प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा है कि करोंद तथा छोला उपनगरीय क्षेत्र
में ओव्हर-ब्रिज के लिये वर्ष 2017-18 के बजट में 62 करोड़ की राशि का
प्रावधान होने से इस क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। श्री
सारंग आज छोला क्षेत्र के नागरिकों द्वारा आयोजित आभार प्रदर्शन कार्यक्रम
को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल का छोला बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 6 रेलवे ट्रेक से घिरा है। इस वजह से क्षेत्र भोपाल से कटा हुआ था और क्षेत्र के लोगों को देनंदिन कार्य में परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से इस क्षेत्र के नागरिकों की माँग थी कि छोला रेलवे ट्रेक पर ओव्हर-ब्रिज बनाया जाये। उन्होंने कहा कि लम्बे प्रयासों के बाद उन्हें इस संबंध में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट में 62 करोड़ रुपये का प्रावधान ओव्हर-ब्रिज के लिये किया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले सुभाष नगर सहित 4 ओव्हर-ब्रिज बनाये गये हैं। सुभाष नगर ओव्हर-ब्रिज एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा।
श्री सारंग ने बताया कि छोला ब्रिज नई डिजाइन वाला धनुषाकार ब्रिज होगा,
जो 3 लेग का होगा। इसे बो-स्ट्रिंग ब्रिज कहा जाता है। ब्रिज का एक भाग कोच
फेक्ट्री की ओर और दूसरा भाग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 की ओर
उतरेगा। तीसरा लेग छोला रोड पर भानपुर ब्रिज की ओर जुड़ेगा। उन्होंने बताया
कि ब्रिज की लम्बाई 1040 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी।
छोला आरओबी के निर्माण के बाद करोंद उपनगर के रहवासी भोपाल शहर से सीधे जुड़ जायेंगे। राजा भोज एयरपोर्ट और बायपास से आने वाले यात्री भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन से सीधे आ सकेंगे। अशोका गार्डन, मुख्य रेलवे स्टेशन, बीएचईएल, एम.पी. नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी भी ब्रिज का उपयोग कर समय और धन की बचत कर सकेंगे। ब्रिज निर्माण का बजट प्रावधान होने पर क्षेत्र के निवासियों ने श्री सारंग के 74 बंगले स्थित कार्यालय पहुँचकर आतिशबाजी और स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल का छोला बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है, जो 6 रेलवे ट्रेक से घिरा है। इस वजह से क्षेत्र भोपाल से कटा हुआ था और क्षेत्र के लोगों को देनंदिन कार्य में परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से इस क्षेत्र के नागरिकों की माँग थी कि छोला रेलवे ट्रेक पर ओव्हर-ब्रिज बनाया जाये। उन्होंने कहा कि लम्बे प्रयासों के बाद उन्हें इस संबंध में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट में 62 करोड़ रुपये का प्रावधान ओव्हर-ब्रिज के लिये किया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले सुभाष नगर सहित 4 ओव्हर-ब्रिज बनाये गये हैं। सुभाष नगर ओव्हर-ब्रिज एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा।
श्री सारंग ने बताया कि छोला ब्रिज नई डिजाइन वाला धनुषाकार ब्रिज होगा,
जो 3 लेग का होगा। इसे बो-स्ट्रिंग ब्रिज कहा जाता है। ब्रिज का एक भाग कोच
फेक्ट्री की ओर और दूसरा भाग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 की ओर
उतरेगा। तीसरा लेग छोला रोड पर भानपुर ब्रिज की ओर जुड़ेगा। उन्होंने बताया
कि ब्रिज की लम्बाई 1040 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी।छोला आरओबी के निर्माण के बाद करोंद उपनगर के रहवासी भोपाल शहर से सीधे जुड़ जायेंगे। राजा भोज एयरपोर्ट और बायपास से आने वाले यात्री भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन से सीधे आ सकेंगे। अशोका गार्डन, मुख्य रेलवे स्टेशन, बीएचईएल, एम.पी. नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी भी ब्रिज का उपयोग कर समय और धन की बचत कर सकेंगे। ब्रिज निर्माण का बजट प्रावधान होने पर क्षेत्र के निवासियों ने श्री सारंग के 74 बंगले स्थित कार्यालय पहुँचकर आतिशबाजी और स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
No comments:
Write comments