सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में आज
आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के शासी निकाय की बैठक
हुई। बैठक में अकादमी में संचालित 4 कम्प्यूटर लेब के पुराने कम्प्यूटर को
बदलने की अनुमति दी गई। साथ ही नई प्रशिक्षण नीति बनाने के लिये कमेटी
गठित करने का अनुमोदन दिया गया। बैठक में प्रशिक्षण की रूपरेखा बनाने के
लिये सलाहकार रखने का अनुमोदन किया गया।
राज्य मंत्री श्री आर्य ने पुरानी गाड़ी नीलामी के बाद एक नई गाड़ी अधिकारी के लिये खरीदने की अनुमति दी। साथ ही आवास गृह के रिनोवेशन के काम को भी अनुमोदित किया। बताया गया कि नये ऑडिटोरियम की साफ-सफाई के कार्य आऊट सोर्सिंग से किये जा रहे हैं। अकादमी में सीसी टीवी कैमरे और बॉयोमेट्रिक का काम संधारण सहित टेण्डर निकालकर तीन साल के लिये दिया गया है। अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती सीमा शर्मा और अकादमी संचालक श्री मनीष रस्तोगी मौजूद थे।

No comments:
Write comments