Thursday, 23 March 2017

पन्ना में दीनदयाल वनांचल सेवा में नि:शुल्क शिविर

वन विभाग ने दीनदयाल वनांचल सेवा में पन्ना के दक्षिण वन मंडल के ग्राम सिहारन में आज स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में ग्राम फतेहपुर, बिलपुरा, सिहारन, सरईखेरा, मोतीडोल, झालरडुमरी, खुखलिया, वीरमपुरा, अधराड़ी, दमुईया आदिवासी क्षेत्र के निर्धन ग्रामीणों का डॉ. सचिन अहिरवार द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वन परिक्षेत्र रैपुरा के बघवार में हुए स्वास्थ्य शिविर में पिपरिया, रानीपुरा, गंज, बड़ागाँव, सगौनी, घुटेही, किशनपाटन, नन्ही बघवार, बघवार, भरतला, खैरो, इटौरा, मनकोरा, मूलपारा के ग्रामीणों का डॉ. एम.एल. चौधरी द्वारा नि:शुल्क जाँच और उपचार किया गया। दोनों शिविर का ग्रामीणों ने उत्साह से लाभ उठाया।
शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाई के अलावा गर्भवती महिलाओं को मातृत्व पुस्तिका और अन्य पाठय सामग्री भी दी गई। विभाग ने मरीजों को स्वास्थ्य शिविर में लाने-ले जाने तथा दोपहर भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी की।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +