Saturday, 4 March 2017

बैंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन पर सिमटी

बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो जारी रहा.
भारत की पहली पारी 71.2 ओवरों में 189 के स्कोर पर सिमट गई. इस स्कोर में आधा योगदान ओपनर केएल राहुल का रहा. राहुल ने 205 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 90 रन बनाए.
राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलियाई फ़िरकी गेंदबाज़ नॉथन लियॉन का सामना नहीं कर सका. लियॉन ने 22.2 ओवर में 50 रन देकर 8 भारतीय बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नॉथन लियॉन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पुजारा को आउट करके एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
वह पुजारा और कोहली को टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा आउट करने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं. लियॉन अपनी स्पिन गेंदों से विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को भी मात दे चुके हैं.
विराट कोहली ने उन्होंने अभी तक पांच बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है. रहाणे भी उनका 4 बार शिकार बन चुके हैं.
कप्तान विराट कोहली (12), चेतेश्वर पुजारा (17), अजिंक्य रहाणे (17), और करुण नायर (26) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ विकेट पर टिकने का साहस नहीं दिखा सका.
टॉस भारत ने जीता था और पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +