Friday, 24 March 2017

आईसीसी के चेयरमैन बने रहेंगे शशांक मनोहर, टाला इस्तीफे का फैसला

आईसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के फैसले के कुछ ही दिनों बाद शशांक मनोहर ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया और पद त्यागने के फैसले को टाल दिया है. शशांक ने यह फैसला कार्यकारी बोर्ड के प्रस्ताव के बाद टाला है. आईसीसी बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया था, बोर्ड ने उनसे कहा था कि इस्तीफा वापस ले लें अन्यथा कम से कम इसे तब तक के लिए टाल दें, जब तक गवर्नेंस और वित्तीय मामलों पर फैसले को लेकर प्रक्रिया पूरी न हो जाये.
इससे पहले 15 मार्च को शशांक मनोहर ने हैरानी भरा कदम उठाते हुए निजी कारणों का हवाला देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. अब वे प्रक्रिया पूरी तक पद पर बने रहेंगे.

मनोहर ने इस्तीफा देते हुए पत्र में लिखा था, ‘‘मुझे पिछले साल निर्विरोध आईसीसी का पहला स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया था. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की और सभी निदेशकों के सहयोग से बोर्ड के संचालन और सदस्य बोर्ड से जुड़े मामलों का फैसला करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष रहने का प्रयास किया.'

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +