Tuesday, 21 March 2017

इस वर्ष प्रदेश के हज कोटे में 900 सीट बढ़ी

इस वर्ष मध्यप्रदेश से लगभग तीन हजार से ज्यादा यात्री हज यात्रा पर जा सकेंगे। गत वर्ष के प्रदेश के कोटे की तुलना में इस वर्ष लगभग 900 सीटों की वृद्धि हुई है। गत वर्ष प्रदेश के लिए 2708 सीटें सुनिशिचत थी जो इस वर्ष बढकर 3599 हो गई है। यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने सिंगार चोली स्थित हज हाउस में कम्प्यूटर कुर्रा कार्यक्रम में दी। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी उपस्थित थे।
श्रीमती यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हज यात्रियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज प्रवास के दौरान यात्रियों को खाने-पीने, ठहरने तथा परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +