Monday, 27 February 2017

हिना सिद्धू-जीतू राय का गोल्ड बैज पर निशाना

हिना सिद्धू-जीतू राय का गोल्ड बैज पर निशाना

जीतू राय और हिना सिद्धू ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड बैज जीता है.
कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए फ़ाइनल मुक़ाबले में जीतू राय और हिना सिद्धू ने जापान की टीम को परास्त किया.
इमेज कॉपीरइट Getty Images

यह पहला मौका है जब इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने मिक्स्ड टीम इवेंट की शुरुआत की है और फ़िलहाल इसमें मेडल नहीं दिए जा रहे हैं.
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) से आईएसएसएफ को मंज़ूरी मिलने के बाद मिक्स्ड टीम इवेंट को आधिकारिक दर्जा मिल जाएगा.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +