Tuesday, 21 February 2017

गरीब कल्याण वर्ष में गांव, गरीब, किसानोन्मुख पहल- नंदकुमारसिंह चौहान

गरीब कल्याण वर्ष में गांव, गरीब, किसानोन्मुख पहल- नंदकुमारसिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा में बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में गरीब कल्याण वर्ष में सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए संकेत दिया है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य की प्राथमिकताएं गरीबोन्मुखी कार्यक्रम होगा। रोटी, कपड़ा, मकान की उपलब्धता सुनिश्चित करना गरीब कल्याण वर्ष में दैनंदिन की कार्य सूची में होगा। आवास मिशन में 20 लाख मकान बनाए जायेंगे। शहरों और गांवों में विकास का असंतुलन समाप्त करने के लिए ग्रामोदय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री सड़क योजना में सड़कों का डामरीकरण किया जायेगा। प्रदेश में पांच स्मार्टसिटी बनायी जायेगी। इसके अतिरिक्त सागर और सतना को भी स्मार्टसिटी की प्राथमिकता में लाने का प्रस्ताव है।उन्होंने कहा कि जबलपुर और भोपाल मेट्रो की डीपीआर तैयार कर केन्द्र को भेजी गयी है। इसके निर्माण से लोक परिवहन की सुविधा का विस्तार होगा। 35 जिलों में लोकपरिवहन के लिए 351 करोड़ रूपए स्वीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा सशक्तिकरण मिशन भी आरंभ किया जायेगा। प्रदेश में कालेजों से सेमेस्टर सिस्टम की विदाई होगी। छात्रों को यूनिफार्म प्रणाली आरंभ की जायेगी। अनाथ बालिका को 12 वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर उच्च शिक्षा का शुल्क सरकार वहन करेगी। हर संभाग में एक्सीलेंस और हर जिले में माडल कालेज बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी। कौशल विकास सरकार की प्राथमिकता होगी। जिससे 7 लाख युवक लाभकारी रोजगार से जुड़ेंगे। अभिभाषण में राज्यपाल ने श्री शिवराजसिंह चौहान की गरीब कल्याण, युवा उत्कर्ष, किसान मजदूर के हित में प्राथमिकताओं को मुखर कर दिया है। प्रदेश के नगरोदय के बाद ग्रामोदय का मिशन आरंभ करके राज्य सरकार ने साबित कर दिया है कि विकास का असंतुलन न शहरों में रहेगा और न गांवों मेउन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादन दो करोड़ टन करना, पं. दीनदयाल थाली के जरिए गरीबों को सस्ता भोजन सुलभ करना, सिंचाई का रकबा 60 लाख हेक्टेयर पहुंचाकर हर खेत को पानी नारा नहीं शिवराज सरकार की प्राथमिकता बन गयी है। अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए पंचवर्षीय पैकेज होगा जिससे इनका स्तरोन्नयन होगा। ज्ञानोदय विद्यालयों में स्पोर्टस काम्पलेक्स बनाकर छात्रों को संतुलित विकास की दिशा में प्रोत्साहित करके मध्यप्रदेश युवा प्रदेश के रूप में संवरेगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +