Tuesday, 28 February 2017

लघु उद्यमी घर बैठे अपने ड्यूज की जानकारी देख सकेंगे

सूक्ष्म, लघु, मध्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय पाठक ने कहा है कि राज्य शासन लघु उद्यम इकाइयों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिये कृत-संकल्पित है। अगले वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह से एक 'एप' विकसित किया जायेगा। इस एप से घर बैठे लघु उद्यमी अपनी संस्था के ड्यूज आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन ही बकाया राशि जमा करवा सकेंगे। राज्य मंत्री श्री पाठक राज्य मंत्रालय में राज्य-स्तरीय लघु संवर्धन बोर्ड की अध्यक्षता कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री पाठक ने नामांकित अशासकीय सदस्यों को आश्वस्त किया कि बोर्ड के सदस्यों से हर माह तय तिथि को चर्चा करेंगे।
प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम श्री व्ही.एल. कांताराव ने बताया कि बोर्ड के सदस्यों द्वारा उद्योग संवर्धन के लिये प्रस्तुत प्रस्ताव और सुझावों का परीक्षण करवाकर यथोचित कार्रवाई की जायेगी। बोर्ड के सदस्य एवं मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री डी.पी. आहूजा भी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +