भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए हॉलैंड के शुअर्ड मरेन को नया
प्रमुख कोच नियुक्त किया है। हालैंड की महिला राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच
मरेन को एचआई ने अगले चार वर्षों के लिये बतौर कोच नियुक्त किया है। मरेन
हमवतन एरिक वोनिंक के साथ मिलकर काम करेंगे जिन्हें विश्लेषक कोच नियुक्त
किया गया है। दोनों नए कोच भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ उसकी ओलंपिक को
लेकर तैयारियों पर विशेष रूप से नजर रखेंगे। मरेन और वोनिंक भोपाल में
भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के सेंटर में राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
हालैंड के लिये खेल चुके मरेन के मार्गदर्शन में अंडर-21 महिला टीम विश्वकप
खिताब तक पहुंची थी। इसके अलावा हालैंड की सीनियर महिला टीम ने उनके
मार्गदर्शन में वर्ष 2015 हॉकी वल्र्ड लीग सेेमीफाइनल में स्वर्ण जीता था।
वर्ष 2011 से 2014 के बीच मरेन हॉलैंड की अंडर-21 टीम के राष्ट्रीय मुख्य
कोच रह चुके हैं।
इसके
अलावा वह संक्षिप्त समय के लिये चीन के लियोङ्क्षनग पुरूष क्लब के साथ भी
काम कर चुके हैं। मरेन ने भारतीय टीम के साथ अपनी नयी पारी को शुरू करने पर
खुशी जताते हुये कहा कि मैं इस नयी भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। भारतीय
महिला टीम बहुत प्रतिभाशाली है और यह बेहतरीन खिलाडिय़ों का समूह है जिसमें
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की काबिलियत है। वहीं वोनिंक इससे पहले
हॉकी टॉपस्पोर्ट ब्राबैंट आरटीसी डेन बोस के साथ बतौर ट्रेनर काम कर चुके
हैं।
हॉकी इंडिया के महासचिव मो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि हम मरेन और वोनिंक को महिला टीम और अगले ओलंपिक के लिये जोड़कर खुश हैं। हमारी टीम ने पिछले कुछ वर्षोंं में अच्छा प्रदर्शन किया है और 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी किया तथा एशियाई चैंपियंस ट्राफी भी जीती। हमें उम्मीद है कि दोनों नये कोच टीम को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इसके
अलावा वह संक्षिप्त समय के लिये चीन के लियोङ्क्षनग पुरूष क्लब के साथ भी
काम कर चुके हैं। मरेन ने भारतीय टीम के साथ अपनी नयी पारी को शुरू करने पर
खुशी जताते हुये कहा कि मैं इस नयी भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। भारतीय
महिला टीम बहुत प्रतिभाशाली है और यह बेहतरीन खिलाडिय़ों का समूह है जिसमें
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की काबिलियत है। वहीं वोनिंक इससे पहले
हॉकी टॉपस्पोर्ट ब्राबैंट आरटीसी डेन बोस के साथ बतौर ट्रेनर काम कर चुके
हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव मो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि हम मरेन और वोनिंक को महिला टीम और अगले ओलंपिक के लिये जोड़कर खुश हैं। हमारी टीम ने पिछले कुछ वर्षोंं में अच्छा प्रदर्शन किया है और 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी किया तथा एशियाई चैंपियंस ट्राफी भी जीती। हमें उम्मीद है कि दोनों नये कोच टीम को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
No comments:
Write comments