Monday, 27 February 2017

हथिनी रूपकली माँ बनी

हथिनी रूपकली माँ बनी

पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी रूपकली ने कल स्वस्थ मादा शावक को जन्म दिया। रूपकली और उसकी बेटी रूपहली दोनों स्वस्थ है। रूपहली के जन्म के साथ रिजर्व में हाथियों की संख्या 15 हो गई है।
हथिनी रूपकली और अनारकली को सोनपुर मेले में से खरीद कर लाया गया था। रूपकली इसके पहले 5 और सन्तानों को जन्म दे चुकी है। हाथियों का रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है।
हाथी प्रभारी श्री उदयमणि सिंह परिहार ने बताया कि रूपकली की आयु लगभग 55 वर्ष है और उसके 6 बच्चों में 5 जीवित है, जो पार्क की सुरक्षा में लगे हैं। हाथी सुबह जंगल में चरते हैं। शाम के खाने में 9 किलो आटा, एक किलो बेसन और 250 ग्राम नमक की रोटी बनाके खिलाई जाती है। पार्क की सबसे उम्रदराज दन्त विहीन हथिनी वत्सला को हरा चारा न खा पाने के कारण सुबह दलिया और शाम को 5-5 किलो का गेहूँ-चावल का लड्डू दिया जाता है

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +