Friday, 24 February 2017

राहुल और अखिलेश से यूपी परेशान: अमित शाह

राहुल और अखिलेश से यूपी परेशान: अमित शाह

सिसवा विधान सभा के निचलौल कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाग्य बदलने को तैयार रहिये। कमल पर बटन दबाइए, निश्चित रूप से भाग्य बदलेगा। लूट, हत्या, दुष्कर्म के मामले में यूपी नम्बर एक पर है। सपा कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि गठबंधन के एक नेता अखिलेश यादव से बाप परेशान है तो राहुल गांधी से मां परेशान है। इन दोनों से यूपी परेशान है।अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहे हैं आपने ढाई साल में क्या किया। क्या राहुल ने अपने नाना, पिता, मां व अपनी पार्टी से यह सवाल कभी पूछा है कि साठ वर्षो के दौरान आपने क्या किया। उनके शासन काल में देश पिछड़ गया, प्रदेश पिछड़ गया। आखिर, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।अमित शाह ने कहा कि अखलेश यादव कहते हैं मैं सुधर गया हूं। जिस पार्टी में गायत्री प्रजापति, मुख्तार अंसारी व आजाम खान जैसे लोग हैं, उस पार्टी से प्रदेश का क्या भला होगा? वह पार्टी कैसे सुधर सकती है? यदि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों, गरीबों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। पूर्वांचल समेत प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति का प्रमाण अब हमें नहीं देना है। यदि पाकिस्तान से गोली आती है तो भारत के जवान उसका जवाब गोला से दे रहे हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +