Friday, 24 February 2017

बीएमसी चुनाव : भाजपा की जोरदार जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी

बीएमसी चुनाव : भाजपा की जोरदार जीत पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन रहा है. महाराष्ट्र में 10 महानगरपालिकाओं के नतीजे की बात करें तो भाजपा को 470, शिवसेना को 215, कांग्रेस को 99 एनसीपी को 108, एमएनएस को 16 और अन्‍य को 61 सीटों पर जीत मिली है.हालांकि मुंबई में बीएमसी चुनावों में भाजपा की कड़ी टक्कर के बावजूद शिवसेना सबसे बड़े दल के तौर पर उभर कर सामने आई. बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के 225 सीटों के नतीजे में शिवसेना ने 84 सीटों पर कब्जा जमाया तो भाजपा के खाते में 80 सीटें आईं. निकाय चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भाजपा में आस्‍था जताने के लिए और विकास व सुशासन की राजनीति को सपोर्ट करने के लिए महाराष्‍ट्र के भाइयों और बहनों का मैं अत्‍यंत आभारी हूं. कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और जमीनी कार्य के लिए भाजपा अब शहरी एवं ग्रामीण महाराष्ट्र में एक मजबूत ताकत बन गयी है. कार्यकर्ताओं को बधाई.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +