Friday, 23 September 2016

डेढ़ साल के इस आठवें अजूबे की कहानी देखकर माता-पिता हैरान

डेढ़ साल के इस आठवें अजूबे की कहानी देखकर माता-पिता हैरान

नागपुर के अजय नगर में रहने वाली अद्विका उर्फ पीहू किसी ‘आठवें अजूबे’ से कम नहीं है. डेढ़ साल की अद्विका 26 देशों की करेंसी जानती हैं. इस उम्र में बच्चों के दांत भी नहीं फूटते ना ही बच्चें बाहर की दुनिया का जानते हैं. ये बच्ची जानवरों की अंग्रेजी स्पेलिंग का मराठी अनुवाद भी झट कर देती है.
अपनी छोटी सी गुड़िया का टैलेंट देखकर उसके मम्मी-पापा भी हैरान हैं. बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि ये छह महीने की उम्र से ही घर में बोले जाने वाले शब्दों को ठीक वैसा ही बोलने लगी थी. अद्विका 10 महीने की होने पर शरीर के मुश्किल से मुश्किल अंगों के नाम भी बोलने लगी थी. मां ने बेटी के हुनर को पहचान उसे पूरी वर्णमाला के साथ ही बहुत कुछ सीखा दिया.अद्विका को पेन और कॉपी के साथ खेलना पसंद है साथ ही नए शब्द सीखना उसका खेल बन गया है. एक अंग्रेजी अखबार की ओर से लिए गए टेस्ट को भी बच्ची ने आसानी से हल कर लिया था. टेस्ट में अद्विका ने 2 घंटे में 100 सवालों को हल किया था. हालांकि उसके परिवार वालों का कहना है कि उसके बचपन पर किसी तरह का बुरा असर ना पड़े इसलिए अब वे सोच रहे हैं कि बच्ची को आगे कितना सीखाना ठीक है

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +