Tuesday, 27 September 2016

यूएन में सुषमा के भाषण को आप ने ऐतिहासिक करार दिया

यूएन में सुषमा के भाषण को आप ने ऐतिहासिक करार दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए भाषण का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करके इस भाषण के लिए सुषमा स्वराज को बधाई भी दी।आम आदमी पार्टी के ओवरसीज़ संयोजक डॉ. कुमार विश्वास भी सुषमा स्वराज के वक्तव्य के समर्थन में आगे आए। विश्वास ने इस भाषण को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के कमज़ोर पक्ष को तार-तार कर के रख दिया। उन्होंने इस भाषण को नवाज़ शरीफ़ और पाकिस्तानी सियासतदानों के लिए चेतावनी बताया। सुषमा स्वराज को एक प्रखर वक्ता बताते हुए विश्वास ने उनकी सटीक और सधी हुई हिंदी की भी प्रशंसा की। राजनैतिक विरोधियों की तरफ से इस तरह के सशक्त समर्थन ने एक बार फिर यह बात स्थापित किया है कि यदि बात देश के सम्मान और भारत की अंतर्राष्ट्रीय मर्यादा की हो, तो आम आदमी पार्टी राजनैतिक मतभेदों को भुला कर केन्द्र सरकार के साथ खड़ी नज़र आएगी।इससे पहले कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर तीखा प्रहार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +