Tuesday, 27 September 2016

गणेशन जाएंगे राज्‍यसभा, अमित शाह ने लगाई मुहर

गणेशन जाएंगे राज्‍यसभा, अमित शाह ने लगाई मुहर

नजमा हेपतुल्‍ला के मणिपुर का राज्‍यपाल बनने से रिक्‍त हुई प्रदेश की एक राज्‍यसभा सीट का फैसला हो गया। इस सीट से तमिलनाडु भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एल गणेशन राज्यसभा में जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि इस सीट से कैलाश विजयवर्गीय और शाहनवाज हुसैन का नाम भी सामने आया था, लेकिन गणेशन के नाम पर मुहर लगने के साथ ही सारी अटकलबाजी खत्‍म हो गई है।तमिलनाडु प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष गणेशन को राज्यसभा में भेजकर भाजपा एक नई इबारत लिखने जा रही है। गणेशन तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा नाम माने जाते हैं। 71 वर्षीय गणेशन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारक भी रहे हैं। उन्हें मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। अपने राज्य में गणेशन की जितनी राजनीतिक पकड़ है, वे सामाजिक स्‍तर पर भी उतने ही लोकप्रिय हैं। इधर, प्रदेश कांग्रेस ने इस निर्णय को भाजपा का आंतरिक मामला बताते हुए पल्‍ला झाड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्‍ता के.के. मिश्रा का कहना है कि भाजपा किसे प्रदेश से राज्‍यसभा भेजना चाहती है और किसे नहीं, यह निर्णय उसी को करना है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +