दलित होने के नाते सेक्स स्कैंडल में फंसाया : संदीप कुमार
सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की जांच के लिए आम आदमी पार्टी अनुशासन समिति का गठन करेगी। वहीं संदीप कुमार ने कहा है कि उन्हें दलित होने के नाते फंसाया जा रहा है।
संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो के जरिए संदेश देंगे।पार्टी की ओर से इस मामले में कहा गया है कि प्रत्येक मामले में अलग अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। जैसे सुच्चा सिंह के मामले में जरनैल सिंह को जिम्मदारी दी गई है उसी तरह संदीप कुमार के मामले में पीएसी की बैठक के बाद समिति का गठन होगा।
वहीं सेक्स सीडी के गुरुवार सुबह पहली बार मीडिया के सामने आए संदीप कुमार ने कहा है कि उन्हें फंसाया गया है। संदीप ने कहा कि सीडी की जांच होनी चाहिए। संदीप ने कहा, "मैं सीडी में नही हूं। मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया। मुझे दलित होने की सजा मिली।"संदीप कुमार ने गुरुवार को सफाई देते हुए ट्वीट किया, "मैं दलित हूँ इसका मुझे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। पैसे और ताकत के दम पर मुझ जैसे आदमी पर आरोप लगाना और साबित करना भी बड़ी बात नहीं। मैंने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा अपने घर पे लगाई है और दलितों की बात करता हूँ , इसलिए मुझे फसाया जा रहा है।"वहीं इस मामले को लेकर स्वाराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुल्तानपुर माजरा में संदीप कुमार के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनकी विधानसभा से सदस्यता रद्द करने की मांग की। इसके साथ ही कांग्रेस छात्र संघ ने भी आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

No comments:
Write comments