Tuesday, 6 September 2016

राहुल गांधी ने शुरू किया किसान यात्रा

राहुल गांधी ने शुरू किया किसान यात्रा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया के रुद्रपुर पहुंच चुके हैं। वो यहां पर पचलाड़ी गांव में किसानों के साथ खाट पंचायत करने वाले हैं। इस दौरान वो किसानों से उनकी समस्याएं जानेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी आज से मिशन यूपी पर निकल रहे हैं।आज देवरिया के रुद्रपुर से राहुल गांधी किसान यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। देवरिया के बाद राहुल गांधी कुशीनगर जाएंगे। यहां भी वो किसानों से खाट पर चर्चा करेंगे। ये यात्रा एक महीने तक चलेगी। देवरिया से शुरू हो रही राहुल की ये यात्रा दिल्ली तक चलेगी।इस दौरान राहुल गांधी करीब 2500 किमी. की यात्रा करेंगे। राहुल जगह जगह खाट सभाओं के जरिए किसानों की समस्याएं सुनेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस यात्रा में सीधे 25 हजार किसानों से मिलेंगे। वो किसानों से वादा करेंगे कि अगर यूपी में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बिजली का बिल हाफ कर दिया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +