हनुमान जी का दर्शन कर राहुल ने लखनऊ में शुरू किया रोड शो
कांग्रेस की किसान यात्रा लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुँचे। हनुमान सेतु पर बजरंग बली का दर्शन करने के बाद राहुल गांधी ने रोड शो शुरू किया। इसके बाद परिवर्तन चैक पर महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर भी राहुल ने माल्यार्पण किया।लखनऊ की सीमा में पहुँचते ही तेलीबाग चैराहे पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वीवीआईपी चैराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया। इसके बाद राहुल का काफिला हजरतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च पहुँचा। चर्च में राहुल ने ईशु की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की और फादर से मुलाकात की। यहां के बाद राहुल का काफिला परिवर्तन चैराहे पर पहुँचा। यहां पहले से सैकड़ों की संख्या में खड़े कार्यकर्ताओं का बस से बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं राहुल के रोड शो से राजधानी भी जाम से जूझी।राहुल गांधी रोड शो के दौरान नदवा कॉलेज जाकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी और मुस्लिम धर्म गुरू कल्बे सादिक से मुलाकात की और यहां पर मौलानाओं के साथ चाय जलपान भी किया। यहां पर राहुल गांधी मुस्लिम युवाओं से भी रूबरू हुए।इसके बाद आईटी चैराहा होते हुए राहुल का काफिला महानगर इलाके के रविदास मंदिर पहुँचा। राहुल ने रविदास मंदिर में दर्शन किया। राहुल के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भी रविदास मंदिर में मत्था टेका। वहां से निकलने के बाद राहुल गांधी हनुमान सेतु स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद परिवर्तन चैक पर महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारम्भ किया। परिवर्तन चैक पर बाल्मीकि समाज के लोगों ने राहुल का भव्य स्वागत किया।यहां पर महानगर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ल के नेतृत्व में राम नरेश बाल्मीकि और देवीप्रसाद बाल्मीकि और जगदीश बाल्मीकि ने राहुल का स्वागत किया। यहां पर उन्हें बाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि बाल्मीकि पर लिखित पुस्तक भेंट की गयी।रोड शो के लिए निकले राहुल रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर सिख परिवार के कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया। सड़क पर नौजवानों की काफी भीड़ है। लोग घरों से फोटोज ले रहे हैं।

No comments:
Write comments