आंध्रा में बारिश से 10 मरे, 5 जिलों में हालात गंभीर
भारी बारिश से आंध्रप्रदेश के गुन्टूर, कृष्णा, प्रकासम, पूर्व गोदावरी एवं पश्चिम गोदावरी जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। विजयवाड़ा से चेन्नई जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों के कई जगह बह जाने से यातायात ठप्प हो गया है। बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रहीं हैं।प्रदेश के गुन्टूर और प्रकासम जिलों में रिकार्ड 23 सेमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के इन इलाकों में फिलहाल बारिश से राहत नहीं होगी।बारिश के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में मुश्किल आ रही है। इन जिलों के कई इलाकों में तो राहत टीम अभी तक पहुंच ही नहीं पाई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त इलाकों में खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें लोगों को बचाकर सुरक्षित इलाकों में ले जाने में जुटी हुई है।

No comments:
Write comments