Wednesday, 14 September 2016

25 हजार करोड़ के मालिक हैं पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण

25 हजार करोड़ के मालिक हैं पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण 

बाबा रामदेव के शिष्य और पतंजलि आयुर्वेद के प्रमोटर आचार्य बालकृष्ण देश के सबसे अमीरों में शामिल हो गए हैं. चीनी मैगजीन हुरुन के दावे के मुताबिक बालकृष्ण के पास 25 हजार 600 करोड़ की प्रॉपर्टी है.मैगजीन ने 339 भारतीयों की ‘इंडिया रिच लिस्ट-2016’ में उन्हें 25वें नंबर पर रखा है. बालकृष्ण को लेकर यह दावा चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ समय पहले रामदेव ने पतंजलि का टर्नओवर 5 हजार करोड़ रु. बताया था. 5 साल पहले बालकृष्ण ने कहा था कि उनके पास बैंक अकाउंट तक नहीं है.पतंजलि में बालकृष्ण की 94% फीसदी शेयर होल्डिंग है. बाबा रामदेव पतंजलि से सिर्फ प्रमोटर के तौर पर जुड़े हैं. बालकृष्ण पर यूपीए सरकार के दौरान नागरिकता के मुद्दे पर सीबीआई ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया था. बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +