तेलंगाना में वर्षा जनित हादसों में मरने वालों की संख्या 17 हुई
तेलंगाना में वर्षा जनित हादसों में मरने वालों की तादाद सोमवार को बढ़कर 17 हो गई। आज फिर से तेज बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और वाहन नहीं चल रहे हैं। सेना और एनडीआरऍफ़ की टीमें अपार्टमेंटों में रहने वाले 3000 परिवारों को राहत पहुँचाने में जुटी हुई हैं।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से भारी वर्षा हो रही है। सोमवार को एक बार फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने सहयोगी मंत्रियों को अपने जिलों में रहकर राहत एवं बचाव और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ के हालात के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने कल होने वाली कैबिनेट बैठक को रद कर दिया और मंत्रियो को कहा है कि वे अपने जिलों में निचले इलाके में रहने वाले को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के कार्य में जुटे अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी में पानी के विकराल रूप को देखते हुए वारंगल के जिला प्रशासन को अलर्ट किया है। उन्होंने खम्मम जिले के भद्राचलम में नदी के जल स्तर को खतरे के निशान के निकट पहुँचने की आशंका के मद्देनजर मंत्री टी नागेश्वर राव को पूरी तरह से सतर्कता बरतने को कहा है।

No comments:
Write comments