Wednesday, 24 August 2016

विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज में कई भाजपाई घायल

विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज में कई भाजपाई घायल

प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व अराजकता आदि जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा ने लखनऊ विधानसभा का घेराव किया और इस दौरान पुलिस व भाजपाइयों के मध्य जमकर भिडंत हुई। पथराव और लाठीचार्ज में एक सांसद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व कुछ पुलिस के जवान घायल हुए है। विधानसभा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील है। पानी की तेज बौछार, आंसू गैस के बीच भाजपाई मैदान में डटे रहे। सुबह साढ़े दस बजे विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्यों ही नारेबाजी करते विधानसभा की ओर कूच किया तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। बावजूद इसके भाजपा विचलित नही हुए और बल्लियों के अवरोध को लांघकर विधानसभा की ओर बढ़ना चाहा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिया। इसके बाद भी भाजपाई पीछे नही हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसके बाद भड़के भाजपाइयों ने बचाव में अवरोधक के लिए लगी बल्लियां उखाड़ हाथ में ली। दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर भी चले। मचे घमासान में सांसद अंजूबाला घायल हो गई। गोरखपुर की पूर्व सभासद रेखा वर्मा, फैजाबाद के राघवेंद्र, छोटू मिश्र, डा. श्यामबिहारी, दीपक कौशिक का पैर टूट गया। इनके अलावा दो सौ से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए। बावजूद इसके भाजपाइयों का मनोबल नहीं टूटा है। मौके पर भाजपाई डटे हुए हैं। घायलों को प्रशासन इलाज के लिए अस्पताल भेजवाने में जुटा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +