जनसंपर्क मंत्री द्वारा साहित्यकार श्री छुगाणी के निधन पर दुख व्यक्त
जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री झम्मू छुगाणी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री छुगाणी ने गुजरात से मध्यप्रदेश आकर बसे संत महामति प्राणनाथ के ग्रंथ और सिंधी वाणी पर महत्वपूर्ण शोध किया। उनकी साहित्यिक सेवाएँ याद रखी जायेंगी। जनसंपर्क मंत्री ने दिवंगत श्री छुगाणी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की विनती ईश्वर से की।जनसंपर्क मंत्री डॉ मिश्रा ने दतिया निवासी श्री राजेश नाहर और डॉ. अवधेश ओझा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। जनसंपर्क मंत्री ने दिवंगत श्री नाहर और डॉ. ओझा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विगत दिवस डॉ. ओझा और शुक्रवार को श्री नाहर का निधन हुआ था।

No comments:
Write comments