Friday, 5 August 2016

मौलाना आजाद कॉलेज की लड़कियों का विरोध प्रदर्शन, ड्रेस कोड और हॉस्टल टाइमिंग से हैं नाराज

मौलाना आजाद कॉलेज की लड़कियों का विरोध प्रदर्शन, ड्रेस कोड और हॉस्टल टाइमिंग से हैं नाराज

मध्यप्रदेश के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी में पढ़ने वाली लड़कियों ने शुक्रवार (5 अगस्त) की सुबह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये सभी लड़कियां उनके लिए बनाए गए ड्रेस कोड और हॉस्टल की टाइमिंग से परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह कई लड़कियों ने कॉलेज के गेट के बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया। लड़कियों के मुताबिक, जो नियम बनाए गए हैं वे सिर्फ लड़कियों पर लागू होते हैं और लड़कों के लिए ऐसे कोई नियम ना तो बनाए गए ना उनपर बनाए गए नियम लागू होते हैं। शिवांगी नाम की लड़की ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘यह 21वीं सदी है। हमें हमारी मर्जी के कपड़े पहनकर आने दिया जाना चाहिए। ऐसे कपड़े जो हमें आरामदायक लगें।’
मिनी स्कर्ट और शॉर्ट्स बंद: लड़कियों के बीच इस गुस्से की वजह यह भी है कि उन्हें अब शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट पहनकर स्कूल नहीं आने दिया जा रहा। हालांकि, धरने के वक्त कई लड़कियां शॉर्ट्स ही पहनकर आईं। सबने कॉलेज प्रशासन को चुनौती दी कि वे चाहें तो उनके खिलाफ एक्शन लेकर दिखाएं।लड़कियों का आरोप है कि उन्हें रात 9:30 के बाद हॉस्टल में घुसने नहीं दिया जाता। जबकि उनके कॉलेज की टाइमिंग 9-5 है। उसके बाद ज्यादातर लड़कियों को कोचिंग के लिए जाना होता है। ऐसे नियम बनने से वे कोचिंग नहीं जा पा रहीं।कॉलेज प्रशासन का इसपर क्या कहना है वह पता नहीं लग पाया है। मामले के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +